Create Your ad Here

Showing posts with label nifty chart today. Show all posts
Showing posts with label nifty chart today. Show all posts

Thursday, 13 March 2014

लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी|इंफोसिस 7% की गिरावट


इंफोसिस की गिरावट ने पूरे आईटी सेक्टर को नीचे खींचने का काम किया है। लेकिन बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.5 फीसदी तक चढ़ गए हैं। दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 81 अंक यानि 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 21,937 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 30 अंक यानि 0.5 फीसदी उछलकर 6,547 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


बाजार में कारोबार के इस दौरान बीपीसीएल, कोटक महिंद्रा बैंक, डॉ रेड्डीज, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी, ओएनजीसी, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में 5.4-2 फीसदी की उछाल आई है। हालांकि इंफोसिस, सन फार्मा, रैनबैक्सी, जिंदल स्टील और सेसा स्टरलाइट जैसे दिग्गज शेयरों में 7-0.25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

मिडकैप शेयरों में एमएमटीसी, एलेंबिक फार्मा, एचएमटी, इंडिया टुरिज्म और सनटेक रियल्टी सबसे ज्यादा 12.7-4.8 फीसदी तक उछले हैं। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में एसटीसी इंडिया, वैस्कॉन इंजीनियर्स, श्री ग्लोबल ट्रेड, डिसा इंडिया और ड्रेजिंग कॉर्प सबसे ज्यादा 14.8-8.9 फीसदी तक चढ़े हैं।